नए यमुना पुल से दम्पति कूदे, पति की मौत
प्रयागराज, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज से रविवार देर शाम दम्पति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना में पति की मौत हो गई और महिला को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती क
प्रयागराज के कीडगंज थाने की फोटो


प्रयागराज, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज से रविवार देर शाम दम्पति ने नदी में छलांग लगा दी। घटना में पति की मौत हो गई और महिला को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यह जानकारी रविवार रात पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्हाेंने बताया कि नगर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नेवादा मोहल्ला निवासी अन्नू उर्फ आकाश सोनकर (35) का रविवार को किसी बात को लेकर पत्नी मुस्कान सोनकर (30) से विवाद बढ़ गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों घर से निकले और वहां से नये यमुना पुल पर पहुंचे, जहां दोनों ने नदी में एक साथ छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नाविकों एवं गोताखोर लगाकर खोज निकला । दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अन्नू सोनकर को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ और मामले ने इतना तूल पकड़ा लिया कि आत्महत्या करने के लिए घर से निकले और यमुना पुल से छलांग दिया।-------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल