परिवारिक विवाद में सास ने लगाई फांसी,बहू ने खाया जहरीला पदार्थ
हमीरपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते बहू से कहासुनी होने पर सास ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जबकि ने बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन
परिवारिक विवाद में सास ने लगाई फांसी,बहू ने खाया जहरीला पदार्थ


हमीरपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते बहू से कहासुनी होने पर सास ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जबकि ने बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

मुस्करा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बिहूंनी खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय सुशीला का अपनी बहू विनीता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आक्रोशित सुशीला कमरे में चली गईं और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनाें ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर बचाया। इसी बीच घटना की जानकारी हाेने पर बहू विनीता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से दोनों की हालत में सुधार है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा