कांग्रेस ‘आदर्श पुरुष’ श्रीराम से द्वेष रखती है: आर. अशोक
बेंगलुरु, 03 फ़रवरी (हि.स.)। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि आज की कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति के ‘आदर्श पुरुष’ भगवान श्रीराम के प्रति द्वेषपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सदैव ‘र
Ashok


बेंगलुरु, 03 फ़रवरी (हि.स.)। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि आज की कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति के ‘आदर्श पुरुष’ भगवान श्रीराम के प्रति द्वेषपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सदैव ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया करते थे, लेकिन वर्तमान कांग्रेस का रवैया इससे बिल्कुल विपरीत है।

विधानसभा में बोलते हुए आर. अशोक ने कहा कि कर्नाटक सरकार अब तक केंद्र सरकार के खिलाफ 18 प्रस्ताव पारित कर चुकी है, जो किसी भी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस सरकार ने वीबी–जी राम जी कानून के मुद्दे पर 19वां प्रस्ताव पारित कर केंद्र के खिलाफ एक और कदम उठाया है।

आर. अशोक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच आपसी सहयोग से ही राज्य का विकास संभव है। लेकिन कांग्रेस सरकार लगातार केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर राजनीतिक द्वेष का प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र–राज्य सहयोग ही विकास की बुनियाद है। जनता की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय सरकार का राजनीतिक प्रस्तावों में उलझे रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा