कर्नाटक विस में अजित पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित
बेंगलुरु, 28 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए दुखद निधन के चलते बुधवार काे कर्नाटक राज्य विधानसभा में एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। सदन ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। आज विधानस
Assembly


बेंगलुरु, 28 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए दुखद निधन के चलते बुधवार काे कर्नाटक राज्य विधानसभा में एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। सदन ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई।

आज विधानसभा में शोक प्रस्ताव पर वरिष्ठ मंत्री एचके पाटिल ने अजित पवार के साथ अपने लंबे राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि अजित पवार स्पष्ट दृष्टिकोण, प्रशासनिक क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उनका असामयिक निधन देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक लक्ष्मण सावदी ने अजित पवार की राजनीतिक यात्रा और विभिन्न राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान को स्मरण किया। नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से परे अजित पवार एक कुशल और प्रभावी नेता के रूप में सभी के बीच सम्मानित थे। उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई कठिन है। सदन के सदस्यों ने दिवंगत नेता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा