महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर सिद्धारमैया का ऐलान, छह हजार पंचायताें काे गांधी के नाम पर करेगी राज्य सरकार
ग्राम स्वराज को सशक्त करने वाले गांधीजी: सिद्धारमैया बेंगलुरु, 30 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि “गांव से दिल्ली की ओर, न कि दिल्ली से गांव की ओर” महात्मा गांधीजी का यह विचार ग्राम स्वराज की परिकल्पना को मजबूती देता है। राज्य सरक
Cm


ग्राम स्वराज को सशक्त करने वाले गांधीजी: सिद्धारमैया

बेंगलुरु, 30 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि “गांव से दिल्ली की ओर, न कि दिल्ली से गांव की ओर” महात्मा गांधीजी का यह विचार ग्राम स्वराज की परिकल्पना को मजबूती देता है। राज्य सरकार ्प्रदेश की छह हजार पंचायतों को महात्मा गांधी के नाम से नामित करेगी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार काे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यहां गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश गांधीजी के अमूल्य योगदान को स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांधीजी के समय लगभग 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती थी। गांधीजी की इच्छा थी कि गांव सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। यह बात गांधीजी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि गांवों के विकास में ही देश का विकास निहित है।

इस माैके पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की कि राज्य में मौजूद लगभग छह हजार पंचायतों को महात्मा गांधी के नाम से नामित किया जाएगा। इससे ग्राम स्वराज की अवधारणा को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनके सिद्धांतों, आदर्शों और योगदान को श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा