पॉलिटेक्निक शिक्षा के यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित विलय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
हैदराबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। भारत राष्ट्र समिति विद्यार्थी विंग (बीआरएसवी) ने गुरुवार को मासाब टैंक पॉलिटेक्निक कॉलेज में तेलंगाना सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक शिक्षा को यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी (वाईआईएसयू) में मिलाने के प्रस्तावित फैसले के विरोध मे
बीआरएसवी का धरना


हैदराबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। भारत राष्ट्र समिति विद्यार्थी विंग (बीआरएसवी) ने गुरुवार को मासाब टैंक पॉलिटेक्निक कॉलेज में तेलंगाना सरकार द्वारा पॉलिटेक्निक शिक्षा को यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी (वाईआईएसयू) में मिलाने के प्रस्तावित फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि सरकार इन प्रस्तावित बदलावों को वापस ले और पॉलिटेक्निक छात्रों के हितों की रक्षा करे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें आसिफ नगर पुलिस स्टेशन स्थानांतरित कर दिया।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बीआरएसवी के प्रदेश अध्यक्ष गेल्लू श्रीनिवास यादव ने आरोप लगाया कि सरकार गवर्नमेंट ऑर्डर नंबर 97 लाकर और इसे शक्ति (एसएचएकेटीआई) योजना से जोड़कर पॉलिटेक्निक शिक्षा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स करने वाले छात्रों के पास पढ़ाई पूरी करते ही जल्द रोजगार पाने का अवसर होता है। प्रस्तावित बदलावों से ये अवसर छीन सकते हैं और छात्र फी रिवर्समेंंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) से भी वंचित हो सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी मॉडल को बढ़ावा देने के लिए पॉलिटेक्निक शिक्षा को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ इसलिए कि छात्र स्किल यूनिवर्सिटी में कोर्स करने में रुचि नहीं रखते हैं, पॉलिटेक्निक छात्रों को आईटीआई छात्रों की तर्ज पर देखने के पीछे क्या औचित्य है? उन्होंने पुलिस का इस्तेमाल करके छात्रों की आवाज दबाने के सरकार के प्रयास की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj