Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 23 अगस्त (हि.स.)। अपनी पुरानी लंबित मांगों को लेकर ऑटो चालकाें ने 24 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यह फैसला जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) द्वारा लिया गया, जिसमें ऑटो-रिक्शा और निजी परिवहन कर्मचारियों के लिए तुरंत एक कल्याण बोर्ड के गठन, ₹12,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा की मांग की गई है।
यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार की बेरुखी ने कई ऑटो चालकों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। जेएसी नेता अर्ला साथिरेड्डी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने हमें गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है। पिछले तीन वर्षों में राज्य में लगभग 200 चालकों ने आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस हड़ताल का समर्थन करने की अपील की।
इस बीच, तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने रविवार को ऑटो चालकों से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि सरकार किराया वृद्धि का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन करेगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ऑटो चालकों के लिए एक कल्याण बोर्ड की स्थापना करेगी और इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा में स्विच करने के लिए प्रत्येक चालक को ₹1.50 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj