पुलिस ने पकड़ा 15 हजार का इनामी गांजा तस्कर
फिरोजाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने रविवार को 15 हजार रुपये के इनामी वांछित गांजा तस्कर अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा। थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत
गिरफ्तार तस्कर


फिरोजाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने रविवार को 15 हजार रुपये के इनामी वांछित गांजा तस्कर अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर उसे जेल भेजा।

थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर एनडीपीएस मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी कासगंज के ग्राम डुकरिया निवासी नरेंद्र उर्फ नरेश को सुजावल अन्डर पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सक्रिय गांजा तस्कर है, जो कि उड़ीसा से सस्ते रेट में गांजा खरीदकर 4-5 गुना मंहगे रेट पर फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी में बेचते थे। पुलिस इसके एक साथी पन्ना लाल को दो जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 03 करोड़ रूपये का अवैध गांजा बरामद किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़