Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और रिश्तेदारों समेत एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सोमवार को दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने अपने पति व अन्य ससुरालजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। नामजद किए गए आरोपिताें में रामदास पाल, उनके पुत्र अभिषेक पाल, कृष्ण कुमार पाल, पुत्री रेनू पाल और पत्नी गोमती पाल शामिल हैं। इनके अलावा बच्छीलाल के तीन बच्चों आर्यन, समीक्षा और प्रतीक्षा को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौदहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।----------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा