लोन करवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म , आरोपित गिरफ्तार
गाजियाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ बैंक लोन कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को
प्रतीकात्मक छवि


गाजियाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ बैंक लोन कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इमरान कुरैशी नाम के युवक से उसकी मुलाकात कुछ दिन पूर्व हुई थी। उसने कहा था कि आपका बैंक लोन बिना गारंटी के करा देगा। आरोपित ने महिला को अपने घर पर बुलाया। महिला जब युवक के घर पहुंची ताे उसने उसकाे पानी पीने के लिए दिया, जिससे वह बदहवास हाे गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला से 10 हजार रुपये की नगदी व जेवरात भी ठग लिए। एसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित इमरान कुरैशी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी