Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खड़गपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार खड़गपुर के तृणमूल कांग्रेस नेता देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन को खड़गपुर महकमा न्यायालय ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।
रविवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच के हित में पुलिस ने न्यायालय से पुलिस हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने देवाशीष चौधरी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
इससे पहले पुलिस वाहन में बैठाए जाने के दौरान देवाशीष चौधरी ने दावा किया था, चोर नेताओं को बचाने के लिए ही मुझे गिरफ्तार किया गया है।
हालांकि, उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों की जांच जारी है और पुलिस मामले में आवश्यक साक्ष्य एवं अन्य तथ्य एकत्र करने में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता