जगन्नाथपुर मेला में ब्लेड मारकर चोरी करती पकड़ी गई दो महिलाएं
रांची, 19 जुलाई (हि.स.)। रांची के जगन्नाथपुर मेला में चोरी की घटना सामने आई है, पूजा के तीसरे दिन रविवार को चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा गया। भीड़ में खड़े लोगों ने दावा किया कि महिलाओं के जरिए ब्लेड की मदद से महिलाओं का पर्स काटकर उससे पैस
पर्स की तस्वीर


रांची, 19 जुलाई (हि.स.)। रांची के जगन्नाथपुर मेला में चोरी की घटना सामने आई है, पूजा के तीसरे दिन रविवार को चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा गया।

भीड़ में खड़े लोगों ने दावा किया कि महिलाओं के जरिए ब्लेड की मदद से महिलाओं का पर्स काटकर उससे पैसे की चोरी कर रही थी।

भीड़ में खड़ी एक महिला का पर्स भी कटा हुआ मिला, लोगों की ओर से लगातार एक महिला पर संदिग्ध होने की आशंका जताते हुए उसपर नजर रखे हुए थे।

आसपास खड़े लोगों ने महिलाओं पकड़ा तो चालाकी से उसने ब्लेड को वहीं जमीन पर गिरा दिया, हालांकि युवती द्वारा सिर्फ बैक को काटा गया था, उससे कुछ सामान की निकासी नहीं की गई थी।

मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने वॉलिंटियरों की मदद से महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल महिलाओं को जगरनाथपुर थाना लाया गया है और पुलिस इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने

मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को सचेत रहने की सलाह दी है। साथ ही पुलिस ने मेला आने वाले लोगों से अपील की है कि वो अपने पर्स और सामान पर नजर बनाये रखें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे