Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 21 जून(हि.स.)।
कहते हैं मन में लग्न हो और कुछ कर गुजरने की तमन्ना तो कामयाबी मिल ही जाती है और जब लगन को परिवार के सदस्यों के साथ जीवन साथी का साथ मिले तो बीपीएससी जैसी परीक्षा भी क्रैक किया जा सकता है।
इसे सिद्ध कर दिखाया बिहार में अररिया जिले के जोगबनी निवासी एवं अमहारा गांव में विवाहित गई कोमल साह ने। कोमल का चयन बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में राजस्व अधिकारी के रूप में किया गया है।कोमल का ओवरआल रैंक 1720 और आरओ कैटेगरी में 217 है।
कोमल जोगबनी के रहने वाले मिथिलेश साह और कृष्णा देवी की पुत्री है।प्रारंभिक शिक्षा सैन फ्रांसिस्को इंग्लिश स्कूल में होने के बाद जोगबनी सरस्वती विद्या मंदिर से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूर्णिया यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ फारबिसगंज कॉलेज से की।कोमल की शादी एक माह पहले ही अम्हारा गांव में डॉ दिलीप कुमार साह और दौलत देवी के पुत्र विकास कुमार से हुआ। सास और ससुर के साथ पति विकास को जब उनकी पढ़ने की ललक का पता चला तो मानसिक रूप से उसे बूस्ट किया।
कोमल साह ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि वह लगातार पांच साल से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होती रही।जबकि 2019 से वह बीपीएससी की तैयारी शुरू की।निरंतर धैर्य और समर्पण के कारण 65वीं और 66वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में असफलता हाथ लगी।67वीं बीपीएससी परीक्षा में प्रारंभिक परिक्षा उत्तीर्ण की,लेकिन मेंस का रिजल्ट नहीं हुआ।69वीं बीपीएससी में भी मेंस क्लियर नहीं हुआ।लेकिन 70वीं बीपीएससी परीक्षा में प्री,मेंस के साथ इंटरव्यू क्लियर हुआ।
उन्होंने कहा कि उनके पति पूर्णिया विद्या विहार कॉलेज में लेक्चरर हैं और उनका भरपूर सहयोग मिला।इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश अनुवाद कर नियमित तौर पर पढ़ने के लिए प्रेरित करते रहना और परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा दिलाने की जिम्मेवारी उन्होंने बखूबी निर्वहन किया।
कोमल ने मायके वालों के साथ ससुराल वालों को अपनी इस कामयाबी का श्रेय दिया।
कोमल की इस कामयाबी पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास,पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,मुखिया अनीता कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी,नरेश चौधरी,प्रमोद कुमार,सौरव सुमन,अजय साह,किरण साह,बलराम सिंह,अशोक सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर