Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गांव बहुअकबर पुर निवासी जयपाल ने की आत्महत्या, मौके पर ही हुई मौत
रोहतक, 06 फ़रवरी (हि.स.)। नई अनाज मंडी में एक आईपीएस के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एफएसएल व डीएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में पता किया।
पुलिस के अनुसार बहुअकबरपुर निवासी जयपाल किसी काम के चलते शुक्रवार शाम को नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 पर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि उन्हें एक अधेड़ द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी और इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव बहुअकबर पुर निवासी जयपाल ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है जयपाल का बेटा आईपीएस है और इस वक्त दमनदीप में तैनात है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल