Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धर्मशाला, 05 फ़रवरी (हि.स.)।
भारतीय गोरखा परिसंघ के सौजन्य से आगरा में आयोजित दो दिवसीय 7वें त्रैवार्षिक महा अधिवेशन में धर्मशाला के मुकेश थापा को गोरखा अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 31 जनवरी और पहली फरवरी को आयोजित हुआ। जिसमें यूपी की नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ा कर गोरखा अवार्ड, 2026 से अलंकृत किया। इस दो दिवसीय महा अधिवेशन में मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल (उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश ने शिरकत की। महा अधिवेशन में पूरे भारत से भारतीय गोरखा परिसंघ के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवार्ड की विशेषता यह है कि ये पूरे भारत से गोरखा समाज के उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने गोरखा समाज का नाम और भारत का नाम और पूरे विश्व में रोशन किया है। मुकेश थापा अपने नाम कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। एक बाल से पेंटिंग बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड भी उनके नाम है। मुकेश थापा का कहना है कि वह इसी तरह निस्वार्थ देश के लिए कार्य करते रहेंगे और देश और प्रदेश का नाम नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया