चुनावी ड्यूटी से शिक्षकों का राहत
eachers exempted from election duty
चुनावी ड्यूटी से शिक्षकों का राहत


मुंबई, 03 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र में 7 फरवरी को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव दो दिनों के लिए आगे बढ़ा दिए गए हैं। तारीखों के बदलाव से शिक्षकों को परेशानी हुई है। लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) देने वाले शिक्षकों को जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव की जिम्मेदारियों से छूट दे दी है।

यह सुविधा टीचरों को परीक्षा की तैयारी कराने और तनाव कम करने के लिए दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। यह परीक्षा नेशनल लेवल की है, इसलिए आयोग ने माना है कि इसमें शामिल होने वाले शिक्षकों को निकाय चुनाव के काम में लगाना ठीक नहीं होगा। आयोग ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। कहा गया है कि सीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से छूट दी जाए। उन शिक्षकों की जगह दूसरे मैनपावर का इंतजाम किया जाए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के कारण राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव की तारीख 5 फरवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी और मतगणना की तारीख 7 फरवरी से बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार