लाडली बहनों को राहत, तीन महीने की किस्त मिलेगी एक साथ
Relief for Ladli Behna beneficiaries: Three months' installments to be paid at once
लाडली बहनों को राहत, तीन महीने की किस्त मिलेगी एक साथ


मुंबई, 03 फरवरी (हि.स.)। महायुति सरकार ने लाडली बहनों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को तीन महीने की 4500 रुपये की किस्त एक साथ मिलेगी।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने यह योजना शुरु की थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये महीना आर्थिक मदद दी जाती है। इस बीच ई-केवाईसी की वजह से कई महिलाओं की किस्तें रोक दी गईं थी. कुछ महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरा करने के बावजूद पैसे जमा न होने नाराज़गी जताई थी। कुछ जगहों पर तो महिलाएं सीधे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती भी दिखीं। महिला व बाल कल्याण विभाग ने संबंधित महिलाओं की पात्रता जांच के आदेश दिए थे। वेरिफिकेशन का काम अभी चल रहा है।

अब लाडली बहनों के लिए राहत और खुशी की खबर आई है। सरकार ने नवंबर, दिसंबर और जनवरी की तीन महीने की किस्तें एक साथ देने का फैसला किया है। इससे पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैक खाते में सीधे 4500 रुपये जमा होंगे। कुछ महिलाओं को दो महीने किस्त पहले ही मिल चुकी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किस्त की राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने के संकेत भी दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार