पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की सूचना ने पुलिस को छकाया
- कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन, अटकी रही कर्मचारियों की सांसें चंडीगढ़, 19 फ़रवरी (हि.स.)। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय तथा मुख्य मंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ने पुलिस को कई घंटे तक छकाया। पुलिस का सर्च ऑपरेशन कई घंटे चला, लेकिन कहीं कु
पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की सूचना ने पुलिस को छकाया


- कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन, अटकी रही कर्मचारियों की सांसें

चंडीगढ़, 19 फ़रवरी (हि.स.)। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय तथा मुख्य मंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ने पुलिस को कई घंटे तक छकाया। पुलिस का सर्च ऑपरेशन कई घंटे चला, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इससे पहले भी पंजाब सचिवालय, हरियाणा सचिवालय तथा चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में अदालतों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

पंजाब सरकार के एक विभाग के पास गुरुवार सुबह ई-मेल आई, जिसमें आज दोपहर के समय विस्फोट की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, सीआईएसएफ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया। ईमेल में मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य सरकारी इमारतों को निशाना बनाने का जिक्र किया गया था। हालांकि, पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से ईमेल की सामग्री की पुष्टि नहीं की है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। धमकी के मद्देनजर हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया। पुलिस ने हरियाणा व पंजाब सिविल सचिवालय को आपस में जोडऩे वाली नौवीं मंजिल पर जाकर भी सर्च किया। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते गुरुवार को सचिवालय परिसर में काफी गहमा गहमी रही।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सर्च के बाद यहां सामान्य की भांति काम हुआ है। सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। कुछ हिस्सा हरियाणा व पंजाब का साझा है। सीआईएसएफ की तैनाती को और बढ़ा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा