Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चंडीगढ़, 18 फ़रवरी (हि.स.)। तबियत बिगडऩे के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत स्थिर बनी हुई है। इसी दौरान बुधवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करके कहा कि उनकी तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि गुरुवार को भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। इस बीच पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने भी आज भगवंत मान के साथ मुलाकात की।
अस्पताल से जारी सेहत बुलेटिन में बताया गया कि सीएम को 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल, मोहाली गए थे। अब वह ठीक है। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा