Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 20 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार के प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी और विकास चंद्र के साथ आलोक शर्मा ज्वालापुर स्थित तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन के निवास पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने प्राचीन भाई जी के मंदिर में भगवान श्री कामेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वशिष्ठ, प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित करुणेश मिश्र, एडवोकेट प्रदीप जगता, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, आशीष भगत, पराग मिश्रा तथा दैवज्ञ रमन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार की आध्यात्मिक परंपरा,धार्मिक गतिविधियों,सामाजिक सरोकारों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा कर उनके विचार जाने।
पंडित प्रदीप झा, पंडित करुणेश मिश्र और श्रीकांत वशिष्ठ ने आलोक शर्मा को उनके राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला