Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 20 जुलाई (हि.स.)।कांवड़ मेला-2026 को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर तीन टीमों ने बहादराबाद-धनौरी मार्ग, भूपतवाला और भगवानपुर-गागलहेड़ी क्षेत्र के 43 ढाबों, होटलों और खाद्य स्टॉलों की जांच की।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में पहली टीम ने बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से 9 प्रतिष्ठानों में फूड लाइसेंस नहीं मिला। संचालकों को 2 दिन में लाइसेंस बनवाकर प्रदर्शित करने के नोटिस दिए गए। टीम ने रेट सूची लगाने, बासी भोजन न बेचने और स्वच्छता रखने के निर्देश दिए।
दही, दूध और तेल के 3 नमूने जांच को लिए गए।
एफएसओ कैलाश टट्टा की टीम ने भूपतवाला के 10 और एफएसओ पवन कुमार की टीम ने भगवानपुर-गागलहेड़ी के 17 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। ।
एफएसओ कपिल देव ने रुड़की क्षेत्र से सरसों तेल, चॉकलेट और बेवरेज के 3 नमूने लैब भेजे।
विभाग ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन देने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला