डॉ राजेश गुप्ता बने हरिद्वार जिला अस्पताल के नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
हरिद्वार, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला अस्पताल हरिद्वार को नया प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मिल गया है। सोमवार को डॉ. राजेश गुप्ता ने विधिवत जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला। गौरतलबहैैै कि डॉ.राजेश गुप्ता अभी तक मेला अस्पताल के मुख्
डॉ राजेश गुप्ता फाइल फोटो


हरिद्वार, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला अस्पताल हरिद्वार को नया प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मिल गया है। सोमवार को डॉ. राजेश गुप्ता ने विधिवत जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला। गौरतलबहैैै कि डॉ.राजेश गुप्ता अभी तक मेला अस्पताल के मुख्य चिकित्साअधीक्षक के रूप में कार्यरत थे।

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. गुप्ता ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक कर मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की मंशा के अनुरूप जिला अस्पताल को जनपद का आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, हमारा प्राथमिक उद्देश्य मरीजों को बिना किसी परेशानी के बेहतर इलाज देना है।अस्पताल में दवाओं और जांच सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नए पीएमएस का पदभार संभालने पर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके सोनी पूर्व सीएमओ डॉक्टर मनीष दत्त प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर यशपाल तोमर शाहिद अन्य डाक्टर व स्टाफ के सदस्य मौजूद थे

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला