Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पौड़ी गढ़वाल, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला मुख्यालय के पौड़ी गांव में एक युवक कमरें में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला। जिसमें उसकी मौत हो गई है। युवक के मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ना ही पुलिस को युवक के कमरे से कोई सुसाइट नोट मिला है।
स्वजन भी युवक की आत्महत्या के कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। प्रभारी कोतवाल राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि प्रकरण की जांच एसआई विजय थपलियाल को सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सुबह करीब 8:30 पर गांव के एक युवक के घर में कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटके होने की सूचना मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। प्रभारी कोतवाल राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि पौड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह नयाल सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे तक जब बेटा आकाश नयाल नहीं उठा, तो वह उसे कमरे के बाहर से आवाज लगाने लगे। कई बार आवाज देने के बाद जब आकाश ने दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद लक्ष्मण सिंह नयाल ने अपने भाई को बुलाया। इसके बाद स्वजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा, तो आकाश कमरें में पंखे पर चुनरी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।
उन्होंने बताया कि युवक के कमरे में किसी तरह का कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। स्वजन भी आकाश की आत्महत्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। सभी पहलुओं की बारीकी सेजांच- पड़ताल की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह