Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कार की टक्कर से फैक्ट्री एरिया में गंभीर रूप से घायल हुई युवक को कानपुर ले जाते समय रविवार को रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
फैक्ट्री एरिया के पास रहने वाले राम प्रकाश पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा पुत्र संदीप उर्फ भोला पांडे (40) निजी कार्य से फैक्ट्री एरिया गया था।
बजरंगबली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार चालक की तलाश कराई जा रही है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा