हाथारस : रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और युवक के शव
हाथरस, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मुरसान थाना क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। मृतकाें की उम्र अनुमानित 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मुरसान काेतवाल अरविंद सक्सेना
प्रतीकात्मक फोटो।


हाथरस, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मुरसान थाना क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। मृतकाें की उम्र अनुमानित 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

मुरसान काेतवाल अरविंद सक्सेना ने बताया कि साेमवार काे हाथरस रोड स्थित दर्शना गांव के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर दाे शवाें पड़े हाेने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में शवों की स्थिति क्षत-विक्षत पाई गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभवत: दोनों की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना