Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नालंदा, 08 जून (हि.स.)। जिले में हरनौत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब राजगीर से चलकर दानापुर तक जाने वाली मेमू पैसेंजर ( गाड़ी संख्या 63339 ) हरनौत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पहुंचने वाली थी।
मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जीआरपी बिहारशरीफ के पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी पंचायत के मिरदाहाचक गांव निवासी सियाशरण जामादार (71) है। वहीं मृतक बुजुर्ग व्यक्ति के भतीजा प्रभाकर कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ स्थित अस्पताल में दो दिन पहले अपना आंख बनावाएं थे। आज सुबह अकेले घर से आंख की जांच कराने निकले थे। जिसमें हरनौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ना था और बिहारशरिफ स्थित अस्पताल में जाना था। लेकिन बिहारशरीफ की तरफ से आ रही मेमू ट्रेन की चपेट में आ गये।
उन्होंने बताया कि मृतक बुजुर्ग व्यक्ति अपना पत्नि सहित दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़कर दुनिया से चल बसे।वहीं बख्तियारपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि बिहारशरीफ की तरफ से मेमू गाड़ी आ रही थी।इसी दौरान उक्त बुजुर्ग व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक पर सो गया जिससे शरीर बीचो-बीचो दो भागों में कट गया उन्होंने घटना का कारण सुसाइड बताया है। उन्होंने बताया कि शव जीआरपी बिहारशरीफ के जिम्में सौंप दिया गया है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे