Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पूर्वी चंपारण, 18 मई (हि.स.)। मोतिहारी नेहरू स्टेडियम में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी ने ईरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल को 68 रन से हरा दिया।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर हारने के बाद पहले खेलने उतरी इमैनुएल पब्लिक स्कूल की टीम रजनीश के 53 रन साहिल के 43 रन की पारी के बदौलत 186/8(20) रन का स्कोर बनाया। ईरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल के गेंदबाज पीयूष ने 3 विकेट व सुलभ ने 2 विकेट लिए।जवाब में ईरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल की टीम शिवम के 36 रन व सिमांशु के 21 रन की पारी के बावजूद 118/10(19.3 ओवर) रन का स्कोर ही बना पाई।
इमैनुएल स्कूल मोतिहारी के गेंदबाज उन्नत ने 2 विकेट व रजनीश ने 1 विकेट लिए।इमैनुएल स्कूल मोतिहारी के खिलाड़ी रजनीश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल के मुकाबले में रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के सामने राजहंस पले एंड पब्लिक स्कूल अरेराज की टीम होगी।
मौके पर मुख्य अतिथियों में अनील वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी व मो.रेयान उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार