Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 07 जून रविवार को कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं जालौन जनपद के प्रवास पर रहेंगें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11ः35 बजे बर्रा कानपुर नगर में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई के निधनोपरान्त शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुँचेंगे। इसके पश्चात सुबह 11ः45 बजे गांधीनगर अकबरपुर, कानपुर देहात में प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 12ः20 बजे जिला भाजपा कार्यालय कानपुर देहात में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दोपहर 2:20 बजे पुखरायां में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके वृक्षारोपण करेंगे। तदोपरांत दोपहर 2:40 बजे विदुर कुटीर पुखरायां में अहिल्या बाई होल्कर जयंती पखवारा कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सायं 5ः30 बजे अभिलाषा गेस्ट हाउस, कोच, जालौन में कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक तथा सायं 06ः40 बजे एस.आर.पी. इंटर कॉलेज, कोच, जालौन में विशिष्ठजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 08 बजे माधोगढ़, जालौन में विधायक खेल महोत्सव ‘‘विधान सभा प्रीमियर लीग‘‘ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा