Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

औरैया, 05 जून (हि. स.)। कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को पहली बार औरैया जनपद में पहुंच कर ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर परेड सलामी देकर स्वागत किया गया। इस दौरान डीआईजी हरिशचंद्र, एसपी अभिषेक भारती तथा एएसपी आलोक मिश्रा ने उन्हें बुकें और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने साइबर सेल, सर्विलांस सेल और मीडिया सेल का गहन निरीक्षण करते हुए वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और तकनीकी संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मीडिया से बातचीत में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों और संगठित अपराधी गैंगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार