Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र के आसपास नालियों की सफाई न होने और कूड़े, गोबर का ढेर देख डीएम ने जमकर फटकार लगाई है। उनके निर्देश पर शुक्रवार को दो सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं पंचायत सचिव की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोक कर कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल (डीएम) व एसपी मृगांग शेखर पाठक ने शुक्रवार को कुरारा ब्लाक के झलोखर में राजाराम इंटर कालेज का निरीक्षण किया। यह कालेज आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र के आसपास गंदगी का ढेर देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। नालियां भरी पटी देख डीपीआरओ सुबोद्ध जोशी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद गांव के दो सफाई कर्मी निलम्बित कर दिए गए है। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिव की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोकी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा