Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ने एसडीओ से फोन में बातचीत का आडियो किया वायरल
हमीरपुर, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भीषण तूफान के चलते ध्वस्त हुई विद्युत लाइन को बनाने के लिए विद्युत विभाग के पास सामग्री भेजने के लिए किसी तरह का साधन नहीं है। इस बातचीत का एक आडियो शुक्रवार को जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान संजय सिंह बण्डा ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें विद्युत विभाग के एसडीओ सुमेरपुर कहते हैं कि काम का अधिक दबाव है इससे वह मालगाड़ी में कटने की सोच रहे हैं। इससे पत्नी को पेंशन मिलेगी और बेटे को नौकरी मिल जाएगी। साथ ही मुझे काम के दबाव से मुक्ति मिल जाएगी।
तूफान आने के बाद ग्राम पंचायत बंडा की आपूर्ति ठप है। शुक्रवार को जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ने एसडीओ सुमेरपुर विद्युत एमपी सिंह से फोन में हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल किया है। जिसमें एसडीओ जिलाध्यक्ष से कह रहे हैं कि अगर आपूर्ति बहाल कराना है तो खंबे पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर भेजो क्योंकि उनके पास कोई साधन खंभे भेजने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य गांव के लोग साधन भी दे रहे हैं। बातचीत यही नहीं थमती एसडीओ कहते हैं काम का इतना ज्यादा दबाव है कि वह मालगाड़ी से कटने की सोच रहे हैं। इससे पत्नी को पेंशन मिलेगी और बेटे को नौकरी मिल जाएगी और मुझे काम से मुक्ति मिल जाएगी। एसडीओ की यह बात सुनकर जिलाध्यक्ष दंग रह जाते है और कहते हैं कि ठीक है। जब मन करे तब आपूर्ति बहाल करा देना। बता दें कि बंडा गांव के लिए गई हाईटेंशन लाइन की आधा दर्जन पोल क्षतिग्रस्त है। इससे पंचायत की आपूर्ति ठप है। इस संबंध में जब एसडीओ विद्युत एमपी सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि जिलाध्यक्ष से खंभे पहुंचाने के लिए साधन भेजने की बात जरूर कही है लेकिन आत्महत्या करने की बात उन्होंने नहीं कही है। यह मनगंढत कहानी है जब उनसे कहा गया की वायरल ऑडियो में आप बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं तब उन्होंने कहा कि एआई से कुछ भी बनाकर वायरल किया जा सकता है। इस तरह की बातचीत उन्होंने नहीं की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा