Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 11 जून (हि.स.)। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा गेट के समीप गुरुवार को मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़कर लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग युवक से चोरी हुए मोबाइल के बारे में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी हो गया था। सैलून संचालक को एक युवक पर चोरी का शक था। इसी बीच सूचना मिली कि संदिग्ध युवक कोढ़ा गेट के पास मौजूद है।
इसके बाद सैलून संचालक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर