Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गाजियाबाद, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित हिंडन विहार में केमिकल फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
गाजियाबाद के मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना नंदग्राम क्षेत्र में स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी