Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा, 31 मई (हि.स.)। छठे सहरसा जिला जिला वुशु चैंपियनशिप सब जूनियर जूनियर और सीनियर कैटेगरी में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला खेल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शत्रुघ्न शर्मा वैराग्य पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अंबिका देवी संयुक्त रूप से बच्चों से परिचय प्राप्त करके और दीप प्रज्वलन करके इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित है। सहरसा में आगामी दिनों में वुशु को विभिन्न स्तरों पर सरकार के द्वारा जो मदद होती होगी। उसको करने के लिए हम तत्पर होंगे। आप सभी लोग हमें वुशु खेल के विकास के लिए जो भी पहल करेंगे उसमें हम बढ़ चढ़कर उसे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं राष्ट्रीय रेफरी नीतीश मिश्रा ने बताया कि सरकार सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र में बहुत मजबूती से कम कर रही है जिसमें वुशु खेल बच्चों को खेल के साथ-साथ आत्म सम्मान के प्रति भी जागरूक करता है।
कार्यक्रम में वुशु संघ के संरक्षक रोशन सिंह धोनी ने बताया कि खेल के माध्यम से नशा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समझता है और आगे बढ़ता है।
जिला वुशु संघ के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंघम ने बताया कि सहरसा में लगभग सैकड़ो बच्चे विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूल के माध्यम से हमारे पास आते हैं उनको हम खेल भवन में प्रशिक्षित करते हैं स्कूल में प्रशिक्षित करते हैं जिससे आगामी दिनों में सहरसा वुशु के क्षेत्र में काफी संख्या में प्रतिभागी देंगे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व वुशु प्रशिक्षक अभिनव प्रकाश प्रशिक्षक राजू सर सोनू देसाई जगदीश कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आदर्श कुमार आदि का बहुमूल्य सहयोग रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार