सुसराल से पत्नी के साथ आ रहे बाइक सवार युवक की मौत
औरैया, 31 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ससुराल से पत्नी के साथ बाईक पर सवार होकर आ रहा बाईक सवार युवक को बैंगानार गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी पूरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची
फोटो। घटना स्थल मौजूद पुलिस कर्मी


औरैया, 31 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ससुराल से पत्नी के साथ बाईक पर सवार होकर आ रहा बाईक सवार युवक को बैंगानार गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी पूरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना सिरसा कला गांव मड़ैया निवासी 25 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र चंद्र भान की शादी विगत 6 माह पूर्व बिधूना थाना क्षेत्र के गांव चंदय्या निवासी संजू की बेटी बबली के साथ विगत 30 नवम्बर 2025 को हुई थी। कल्याण सिंह अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक से शनिवार को ससुराल बिधूना थाना क्षेत्र के गांव चंदय्या में भंडारा खाने गया था।

रविवार दोपहर पत्नी के साथ बाइक से वापस आ रहा था, जैसे ही फफूंद अछल्दा मार्ग पर गांव अरुसी के पुरवा के सामने पहुंचा तभी फफूंद की तरफ से आरही बैंगनार गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कल्याण सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। बैंगनार गाड़ी सवार गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की 6 माह पूर्व शादी हुई थी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार