Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

- महानगर के 15 मंडलों के समस्त बूथों पर सुना गया मन की बात
प्रयागराज, 31 मई (हि.स)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 134वें संस्करण को सुना गया। बूथ समिति के साथ संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या 253 पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। यहां महामंत्री विक्रमजीत भदौरिया, मनोज श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, दीप द्विवेदी, पार्षद प्रवीण भारती, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा, पीयूष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम में सहभागिता की। मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं पर कई प्रेरणादायक बातें कही, तो वहीं देशवासियों को भीषण गर्मी में सावधान रहने को भी कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं की प्रतिभा अद्भुत है। देश हित में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। एस्ट्रोनॉमी को मिशन बनाया जा रहा है। युवा एस्ट्रोनॉमी से जुड़ रहे हैं। एस्ट्रोनॉमी के कई आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए साधन जरूरी नहीं, बल्कि सेवा के लिए अच्छा मनोबल अहम है। नदी सफाई की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बस्ती के युवाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं के प्रयास से बस्ती की मनोरमा नदी जीवंत हुई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मन की बात अक्सर प्रेरणादायक होती है। इस बार 134 वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को लेकर कई प्रेरणाप्रद बातें कही। जिससे यह साबित होता है कि देश के युवाओं को लेकर प्रधानमंत्री कितने संजीदा हैं। हमें मन की बात के हर संस्करण से कुछ न कुछ नया अनोखा अवश्य सीखने-देखने को मिलता है।
इस दौरान कल्पना सिंह, राम बहादुर सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, अरविंद यादव, रंजीत दास, अनिल जायसवाल, मुकेश सोनकर, प्रिया कैथवास, रीता सिंह, मंजू, कनक मिश्रा, ईश्विन श्रीवास्तव, प्रदीप दत्ता, तपस दत्ता, श्याम बाबू, विजय उपाध्याय, राजेश चौरसिया, रामजी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र