Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर , 31 मई (हि.स.)। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां को गांव के ही एक युवक से ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपना बसा-बसाया घर छोड़ दिया और प्रेमी संग मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन अब प्रेमी के घरवालों उसे अपनाने से इंकार कर कर रहे हैं।
25 वर्षीय मोनी कुमारी ने बताया कि गांव के ही 19 वर्षीय दिलखुश यादव से पहले बातचीत शुरू हुई। घर के पास रहने के कारण दोनों अक्सर एक-दूसरे को देखते थे। धीरे-धीरे मोबाइल पर बातें होने लगीं और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। महिला ने बताया कि 3 जनवरी को दोनों ने पटना के एक मंदिर में शादी कर ली।
शादी के बाद वह करीब पांच महीने तक प्रेमी के साथ रही। महिला का दावा है कि वह फिलहाल दो माह की गर्भवती भी है। दिलखुश यादव ने कहा तुम सिलहन गांव जाओ वही तुम रहना कोई दिक्कत नहीं है। जब महिला अपने प्रेमी दिलखुश के घर पहुंची तो वहां नया मोड़ आ गया। प्रेमी की मां ने उसे घर में रखने से साफ इंकार कर रहे हैं।
देखते ही देखते घर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया जाता है कि मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। एक सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा। पति भागलपुर में हलवाई का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच महिला की नजदीकियां गांव के युवक दिलखुश यादव से बढ़ गईं और दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया। फिलहाल गांव में इस प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मामला अब परिवार और समाज के बीच उलझता नजर आ रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर