Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 31 मई (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (प्रा.) परीक्षा 2025 के कुल 28 विषयों की परीक्षा रविवार को सकुशल सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 53.23 प्रतिशत रही।आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा एक सत्र में 09ः30 से 11ः30 बजे तक प्रदेश के दस जनपदों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज एवं वाराणसी के कुल 261 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करायी गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 1,14,951 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें कुल 53.23 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र