Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 29 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के हवाई फील्ड स्थित जय हिन्द रनिंग सेंटर में बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ,जिसमें बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को देश सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही।
सम्मानित होने वाले अभ्यर्थियों में पूजा सिंह, प्रियम मेहता, प्रीति पंडित, नंदनी ठाकुर, खुशबू मंडल , पूजा कुमारी, अमित मंडल, विशाल सिंह, विवेक कुमार मंडल, नितेश कुमार मंडल छोटू यादव शामिल हैं।
समारोह के समापन में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर