Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


सुपौल, 29 मई (हि.स.)। जिले में छातापुर विधानसभा क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत वार्ड संख्या-01 में आकाशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय जीवन पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक नीरज सिंह बबलू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि युवा जीवन पासवान की वज्रपात से हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विधायक ने सरकार की ओर से मिलने वाली चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा और आवास की व्यवस्था को लेकर भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे हमेशा परिवार के साथ खड़े रहेंगे और आगे भी हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र