Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गोरखपुर, 29 मई (हि.स.)। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को गोरखपुर क्लब सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकार गोष्ठी, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा प्रेस क्लब गोरखपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय