Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा,29 मई (हि.स.) नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने शुक्रवार को वार्ड संख्या चार स्थित 17 बिहार बटालियन एनसीसी का दौरा किया। इस दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने उनका स्वागत किया।
एनसीसी कैडेटों ने पायलटिंग कर महापौर को सम्मान दिया।कार्यक्रम को संबोधित कर महापौर ने एनसीसी की भूमिका की सराहना कर कहा कि 17 बिहार बटालियन कोसी क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़कर बी एवं सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक साबित हो रहा है।महापौर ने अधिकारियों और कैडेटों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने शहर के विकास कार्यों एवं एनसीसी के प्रति महापौर के योगदान की सराहना की।इस दौरान कैडेटों ने महापौर के समक्ष सड़क चौड़ीकरण, डेकोरेटिव लाइट, वाशरूम और फ्लैग पोल की मांग रखी।
महापौर ने सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर एडम ऑफिसर कर्नल पीके चौधरी, मेजर गौतम कुमार, सूबेदार मेजर मु. रकीब, वार्ड पार्षद पंकज ठाकुर, पार्षद राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में 17 बिहार बटालियन के वे कैडेट भी उपस्थित रहे, जिनका चयन थल सेना में हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार