Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 26 मई (हि.स.)। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने आग्रीपाड़ा इलाके में स्थित एक घर में छापा मारकर करीब 50.74 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे ने मंगलवार को बताया कि एएनसी टीम को आग्रीपाड़ा इलाके में स्थित एक घर में मेफेड्रोन ड्रग बनाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर 14 किलो 493 ग्राम मेफेड्रोन और लिक्विड ड्रग के साथ कुल 50 करोड़ 74 लाख रुपये की ड्रग ज़ब्त किया है । पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस भी ज़ब्त किए हैं। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, कच्चा माल, इक्विपमेंट और दूसरा सामान भी ज़ब्त किया गया। पुलिस टीम ने ड्रग बनाने वाली लैब को नष्ट कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव