Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई 18 मई (हि.स.)। धारावी इलाके में रविवार की देर रात दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम देर रात तक जारी था। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुंबई मनपा के आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार धारावी इलाके के 90 फीट रोड पर स्थित अशोक मिल कंपाउंड के ग्राउंड फ्लोर और ग्राउंड के ऊपर की दो मंज़िल वाली इमारत में आग लगी। आग बिजली की वायरिंग, बिजली के उपकरणों, कपड़ों आदि तक सीमित थी। सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल अधिकारियों ने लेवल 2 की आग घोषित किया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार