Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 26 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने पूरे प्रदेश और देश में जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का काम किया। प्रयास किया गया कि कोई भी व्यक्ति सरकार की इन योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति को उन योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका हक दिला सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने का फैसला किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने संसद में रोक कर आधी आबादी के हक को लूटने का काम किया है। पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के १२ वर्ष पूरे हो गए हैं। इन १२ वर्षों में दुनिया के पैमाने पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत आर्थिक मोर्चे पर ११वीं नंबर से निकलकर तीसरे नंबर पर आ गया है। इससे पहले स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां पर उपमुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रहमानंद महाराज की समाधि पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कार में बैठकर राठ कस्बे में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा