Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


गोरखपुर, 26 मई (हि.स.)। भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार काे गाेरखपुर शहर के युवा लेखक राजल की चर्चित पुस्तक ‘राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट’ का हिंदी, अंग्रेज़ी, बांग्ला, गुजराती, ओड़िया एवं पंजाबी सहित 6 भाषाओं में विमोचन किया। उन्होंने युवा लेखक राजल के प्रयासों की सराहना की।
यह पुस्तक मुख्य रूप से तनाव प्रबंधन पर आधारित है, जिसका उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त, सकारात्मक और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। पुस्तक में सरल भाषा और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय प्रस्तुत किए गए हैं। विमोचन समारोह के दौरान राजल ने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को अपने स्वर्गीय दादाजी राधेश्याम गुप्त को समर्पित किया। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि आज जो भी सफलता उन्हें मिली है, उसमें उनके दादाजी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। राजल ने बताया कि कभी वे कक्षा 6 में असफल होकर पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए थे, लेकिन दादाजी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उन्होंने संघर्ष करते हुए 9 डिग्री एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किए। इनमें एलएलबी, जर्नलिज्म, पीजीडीबीए और बी-लेवल जैसी 4 प्रोफेशनल डिग्रियां भी शामिल हैं। समारोह में सुशील, सत्याकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय