Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गोरखपुर, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय मंगलवार काे गोरखपुर मंडलीय कारागार पहुंचे । उन्हाेंने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद श्याम यादव से मिले और उन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध कर तन्हाई बैरक में रखे जाने की जानकारी ली। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नाराजगी जाहिर की है।
जेल पहुंचने पर माता प्रसाद पाण्डेय ने श्याम यादव से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जेल प्रशासन से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और तन्हाई बैरक में रखने के कारणों पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना पर्याप्त कारण लंबे समय तक तन्हाई बैरक में रखना उचित नहीं माना जा सकता। हालांकि बाद में जेल प्रशासन ने श्याम यादव काे 25 नंबर बैरक में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि मंडलीय कारागार प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय