सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक


सारण, 26 मई (हि.स.)। जिले में नगर निकायों के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। जिले के कुल 09 नगर निकायों में यह निर्वाचन कराया जाएगा, सोनपुर नगर परिषद को छोड़कर। इसके तहत छपरा नगर निगम में समिति के सात पदों के लिए तथा अन्य सभी नगर पंचायतों में तीन तीन पदों के लिए मतदान होगा।

जिलाधिकारी ने सभी नामित निर्वाची पदाधिकारियों को नामांकन, स्क्रूटिनी, बैलेट पेपर की तैयारी, मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण जैसे हर चरण की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

निकायवार चुनाव आगामी 30 और 31 मई को आयोजित होंगे। 30 मई को रिविलगंज, मांझी, एकमा बाजार, कोपा और मढ़ौरा नगर पंचायत में मतदान होगा। वहीं 31 मई को परसा बाजार, दिघवारा, मशरक नगर पंचायत और छपरा नगर निगम के लिए चुनाव तय स्थलों पर कराए जाएंगे।

सभी केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 08:00 बजे से शुरू होकर शाम 04:00 बजे शपथ ग्रहण के साथ समाप्त होगी। सुबह 8 से 10 बजे तक नामांकन, 12 से 2 बजे तक मतदान, और दोपहर 2 से 3 बजे तक मतगणना की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, एसडीओ समेत कई वरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार