मंत्रालय में मंत्री संजय राठौड़ के ऑफिस से 80,000 रुपये चोरी
₹80,000 Stolen from Minister Sanjay Rathod's Office at Mantralaya
मंत्रालय में मंत्री संजय राठौड़ के ऑफिस से 80,000 रुपये चोरी


मुंबई, 26 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के मुख्य पावर सेंटर माने जाने वाले मंत्रालय में चोरी हुई है। मंत्री संजय राठोड़ की ऑफिस से 80,000 रुपये गायब होने की घटना समाने आई है। इस मामले को लेकर मंत्रालय की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रालय में शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ के ऑफिस से 80,000 रुपये की नकद चोरी हो गया। इससे प्रशासन में हलचल मच गई है। मंत्री की ऑफिस का पूरा स्टाफ सकते में है। चोरी की जानकारी मिलते ही ऑफिस परिसर में तलाशी ली गई। मंत्रालय के सुरक्षा सिस्टम को अलर्ट कर दिया गया है।

नियम है कि कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी मंत्रालय में घुसते समय 10,000 रुपये से अधिक नकद नहीं ले जा सकता। इस बारे में मंत्रालय के मुख्य द्वार पर भी निर्देश दिए गए हैं। एसे में सवाल उठ रहे हैं कि मंत्री के सरकारी ऑफिस में 80,000 रुपये नकद कैसे पहुंचा और उसे वहां क्यों रखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार