Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 25 मई (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने निर्देश दिया है कि बकरीद के मौके पर होने वाली गोहत्या को रोकने के लिए राज्य में सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर गोहत्या को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित कानून लागू है। इस संदर्भ में पत्र में कहा गया है कि गुरुवार को मनाई जाने वाली बकरी ईद के मौके पर कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर गोहत्या होने की संभावना है। मालेगांव-नासिक, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, सातारा, धाराशिव, धुले और सोलापुर जिलों में खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्थानीय पुलिस प्रशासन संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाए, गैर-कानूनी जानवरों के परिवहन को रोके और गोहत्या रोकथाम कानून को सख्ती से लागू करे। साथ ही, गोरक्षा के लिए काम करने वाले गौरक्षकों पर हमलों की संभावना जताते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए जरूरी बचाव और सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार